कोरोना तीसरी लहर : उत्तराखंड में 26 हजार बच्चों पर खतरा मंडराया, इन जिलों की हालत चिंताजनक, पढ़े पूरी ख़बर

कोरोना की दूसरी लहर ख़त्म होने को है। अब कोरोना की तीसरी लहर आई तो राज्य के 26 हजार बच्चे इसकी जद में आ सकते हैं। 


उत्तराखंड :
कोरोना की दूसरी लहर ख़त्म होने को है। अब कोरोना की तीसरी लहर आई तो राज्य के 26 हजार बच्चे इसकी जद में आ सकते हैं। इसे देखते हुए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

जानकारी के मुताबिक़, मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने स्वास्थ्य विभाग, सभी डीएम और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग को कोरोना से निपटने को पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। कुपोषित-अतिकुपोषित श्रेणी के 26 हजार बच्चे सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में हैं। सीएस ने महिला एवं बाल विकास विभाग को अभियान चलाकर पौष्टिक आहार बांटने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के माता-पिता का प्राथमिकता से वैक्सीनेशन करने को कहा है। 

सरकार बांटेगी मल्टी विटामिन-माइक्रो न्यूट्रेंट: कोरोना से बचाव को सरकार मल्टीविटामिन दवाएं और सूक्ष्म पोषक तत्व बांटेगी। इसी फार्मूले के अनुसार विटामिन ए, सी, डी और जिंक व सेलेनियम बांटे जाएंगे। बीते दो माह में संक्रमित मिले लोगों में 12% बच्चे हैं। 

जानकारी के मुताबिक़, उत्तराखंड के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को 18 साल तक की आयु के मरीजों के लिए कोविड केयर सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। इनमें आक्सीजन बेड और आईसीयू, एचडीयू बेड की व्यवस्था की जाएगी। यदि किसी जिले में बेड उपलब्ध न हो पा रहा हो तो नजदीकी मेडिकल कॉलेज, प्राइवेट अस्पताल या अन्य हेल्थ फैसिलिटी का इस्तेमाल किया जाएगा। 

जानकारी के मुताबिक़, मुख्य सचिव ने सभी अस्पतालों में बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर और नर्स के सभी रिक्त पदों को भरने के आदेश दिए हैं। तत्काल भर्ती न होने पर आउटसोर्स और संविदा आधार पर नियुक्ति करने की छूट भी दी गई है। 

यह भी जानें

1,83,856 हैं राज्य में एक साल तक के बच्चे

19,14,616 हैं एक से 10 वर्ष तक की आयु के

18,51,196 किशोर हैं 10 से 18 साल के

6,107 हैं अतिकुपोषित श्रेणी के बच्चे राज्य में

19,104 बच्चे आते हैं कुपोषित श्रेणी में 

इन पर फोकस

जिला     अति कुपोषित   कुपोषित

हरिद्वार     1481            4120

यूएसनगर  1344           4908

देहरादून    776            3479 

उत्तरकाशी 410            629

टिहरी        357           868

नैनीताल    344           1318

अल्मोड़ा    310           933

बागेश्वर     241            578 

पिथौरागढ़  232           738 

पौड़ी         214           562

चमोली     170            418

चंपावत    135            329

रुद्रप्रयाग    93            224

Post a Comment

0 Comments