उत्तराखंड से दुःखद ख़बर : घर छुट्टी आए SSB के 32 वर्षीय हवलदार की झील में डूबने से मौत

विकास खंड गंगोलीहाट के झलतोला में बरसाती जल संग्रहण से बनाई गई झील में नहाते समय अवकाश में घर आए एसएसबी के हवलदार डूब गए। एसडीआरएफ, पुलिस खोजबीन में जुटी है। जवान का पता नहीं चल सका है।


उत्तराखंड : जनपद पिथौरागढ़ से एक बड़ी दुःखद खबर सामने आई है। बताया जा रहा है, एक एसएसबी हवलदार की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन एसएसबी का हवलदार झील में नहाने के लिए गया था लेकिन डूबने से उसकी मौत हो गई। हवलदार एसएसबी के घर में कोहराम मचा हुआ है। 

जानकारी के मुताबिक़, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है। आपको बता दें कि लगातार उत्तराखंड से झील में नदीं में डूबने के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस द्वारा उन्हें सतर्क किया जा रहा है लेकिन अपनी जान की किसी को परवाह नहीं है। जोश जोश में युवक नदी में डुबकीलगा रहे हैं और मौत के मुंह में समा रहे हैं।

यह भी पढ़े : गढ़वाल से दुखद खबर, पौड़ी गढ़वाल का लाल मनदीप सिंह नेगी शहीद, इकलौती संतान थे

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिथौरागढ़ के बेरीनाग तहसील के रामंदिर, झलतोला राजस्व क्षेत्र की कृत्रिम झील एक एसएसबी का जवान बीते शाम डूब गया था जिसका शव आज सुबह चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद टीम ने बरामद किया है। देर रात तक जवान की तलाश में झील में गोताखोरों द्वारा अभियान चलता रहा। 

सूत्रों के अनुसार, बताया है कि गांव चाक राममंदिर निवासी 32 वर्षीय जवान दिनेश सिंह बोरा पुत्र पान सिंह बोरा कृत्रिम झील में नहाने गया था और वहीं गहरे पानी में डूब गया। वो लापता हो गया। साथियों ने इसकी सूचना गांव वालों को दी और मौके पर पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने मृतक जवान का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी मिली है कि डीडीहाट में तैनात दिनेश छुट्टी पर घर आया था। दिनेश अपने पीछे पत्नी और एक डेढ़ साल की बेटी छोड़ गया है।

Post a Comment

0 Comments