उत्तराखंड : एनजीओ संचालक जनार्दन बिंजोला के खिलाफ एक और मुकदमा, पौड़ी की महिला ने की शिकायत दर्ज

एनजीओ जगत जीवन ज्योति गुरुकुल नवादा के संचालक जनार्दन बिंजोला के खिलाफ एक और बालिका के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। इस बार पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली एक महिला ने पुलिस से शिकायत दर्ज करवाई है।


देहरादून की नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने 12 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एनजीओ जगत जीवन ज्योति गुरुकुल नवादा के संचालक जनार्दन बिंजोला के खिलाफ एक और बालिका के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। इस बार पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली एक महिला ने पुलिस से शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने बताया कि उनकी 13 साल की बेटी एनजीओ में रहती थी। एनजीओ के संचालक ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। देहरादून की महिला के शिकायत दर्ज करने के बाद और लोग भी बिना डरे शिकायत दर्ज करवा रहे हैं।

पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली महिला ने बताया कि उनकी बेटी एनजीओ में रहती थी। इस दौरान आरोपित एनजीओ संचालक ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि आरोपित संचालक ने यह बात किसी से कहने से जान से मारने की धमकी दी थी। महिला ने बताया कि डर के मारे वह अपनी बेटी को चुपचाप घर ले गई। अब जब देहरादून की एक महिला ने जब आरोपित के खिलाफ के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई तो वह भी शिकायत दर्ज करने के लिए आगे आई। इंस्पेक्टर राकेश गुसांई ने बताया कि आरोपित जर्नादन बिंजोला व उसकी सहयोगी के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बीते रविवार को एक महिला ने नेहरू कालोनी थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी दो बेटियां एनजीओ में पढ़ती हैं। एनजीओ का संचालक उनकी बड़ी बेटी के साथ पिछले एक महीने से दुष्कर्म करता आ रहा था। महिला की छोटी बेटी ने आरोपित को दुष्कर्म करते हुए देख लिया। रविवार को जब महिला अपनी बच्चियों से मिलने के लिए एनजीओ पहुंची तो उन्होंने आपबीती सुनाई। पुलिस के अनुसार आरोपित ने अन्य बच्चियों के साथ भी दुष्कर्म करने की संभावना है, इसलिए पुराने रिकार्ड को खंगाला जा रहा है, कि एनजीओ में कितने बच्चे पढ़ते थे, उनकी पूछताछ की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments